Saturday, March 14, 2026
Homeखबर स्तम्भविश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर रांची के वन भवन मे एक...

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर रांची के वन भवन मे एक कार्यक्रम का आयोजन

रांची : विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर रांची के डोरंडा स्थित वन भवन मे एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शरीक हुए।.कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, श्रम नियोजन एवं उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव, राज्यसभा सांसद महुआ माजी और राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी सहित कई अधिकारी और नेता मौजूद थे।

 इस दौरान मुख्यमंत्री ने पर्यावरण की रक्षा मे उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण के साथ छेड़छाड़ के कारण जंगली जीव गांव और शहर मे घुसने को मजबूर हैं, जो स्वाभाविक भी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा आज पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय है।मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पर्यावरण इस कदर बिगड़ चुका है, कि कई नई और गंभीर बीमारियां दस्तक दे रही हैं। उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि झारखण्ड मे पर्यावरण की स्थिति अच्छी है, और हम सभी हरियाली के बीच पले बढे हैं। उन्होंने कहा कि विकास के साथ साथ पर्यावरण की भी रक्षा एक चुनौती है, और इसलिए आज के इस दिन का महत्त्व और भी बढ़ जाता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular