झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज 5 जून 2025 को कक्षा 12वीं के आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल इस स्ट्रीम से कुल 95.62 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. वही साहिबगंज के देव तिवारी इस साल के आर्ट्स टॉपर बने हैं. उन्होंने 500 में से कुल 481 मार्क्स लाकर पूरे राज्य में टॉप किया है. अगर पिछले साल की बात करें तो झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स में सरकारी प्लस टू हाई स्कूल कांके की छात्रा जीनत परवीन ने टॉप किया था. उन्होंने परीक्षा में कुल 94.4 प्रतिशत मार्क्स हासिल किए थे. वही झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स टॉपर्स की लिस्ट अगर बात करे तो यहां देव तिवारी ने 481 मार्क्स हासिल करे है और वही प्रेरणा कुमारी- 470 मार्क्स, सूरज कुमार दास- 466 मार्क्स, श्रेया आनंद- 464 मार्क्स, अनन्य पाल- 463 मार्क्स और उषा रानी- 463 मार्क्स हासिल करे है।
ज्ञात हो कि झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस और कॉमर्स के रिजल्ट हाल ही में जारी किए गए थे. साइंस स्ट्रीम का पासिंग प्रतिशत 79.26 फीसदी रहा है तो कॉमर्स स्ट्रीम में कुल 91.2 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. इन दोनों ही स्ट्रीम में लड़कियों ने ही बाजी मारी है. साइंस में लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 80.29 फीसदी तो लड़कों का पासिंग प्रतिशत 78.47 फीसदी है. वहीं, कॉमर्स में लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 95.05 फीसदी तो लड़कों का पासिंग प्रतिशत 78.47 फीसदी है.
