Tuesday, July 1, 2025
Homeखबर स्तम्भजैक इंटर आर्ट्स का रिजल्ट आज 2:00 बजे के बाद आएगा

जैक इंटर आर्ट्स का रिजल्ट आज 2:00 बजे के बाद आएगा

झारखंड बोर्ड इंटर आर्ट्स 2025 का रिजल्ट आज यानी 5 जून, 2025 को घोषित किया जा रहा है।ज्ञात हो कि साइंस और कॉिमर्स का रिजल्ट 31 मई 2025 को जारी कर दिया गया था। जिसके बाद से ही इंटर आर्ट्स के बच्चें इस दिन का इंतजार कर रहे थे। आधिकारिक तौर पर JAC  इंटर आर्ट्स रिजल्ट 2025 की डेट और समय को लेकर घोषणा हो चुकी है। 

रिजल्ट दोपहर 2:00 बजे जारी किया जाएगा। यह घोषणा रांची के नामकुम स्थित ज्ञानदीप परिसर, बरगवान में JAC अध्यक्ष द्वारा औपचारिक रूप से की जाएगी। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र दोपहर 2:15 बजे से अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे। इसके लिए दो आधिकारिक वेबसाइट्स  https://jac.jharkhand.gov.in/

 और results.digilocker.gov.in उपलब्ध कराई गई हैं।

JAC Class 12 Arts Result 2025 ऐसे करें चेक

झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com या results.digilocker.gov.in पर जाएं।
“JAC Class 12 Arts Result 2025” लिंक पर क्लिक कर उसे खोेले।
अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें।
“Submit” बटन पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
उसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट लेकर रख लें।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular