झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बहु चर्चित राजधानी रांची के नवनिर्मित सिरम टोली राजेंद्र चौक फ्लाई ओवर का उद्घाटन विधिवत रूप से पूजा अर्चना के साथ किया। इस फ्लाईओवर उद्घाटन के बाद राजधानी रांची वासी को जाम से निजात के रूप में एक तोहफा झारखंड सरकार की तरफ से मिला है। वैसे तो सिरम टोली फ्लाई ओवर रैंप का विवाद विगत कुछ महीनो से आदिवासी संगठनों के द्वारा किया जाता रहा, पर आखिरकार इस सिरम टोली फ्लाई ओवर का उद्घाटन विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री एवं कई अन्य गन्य मान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में कर दी गई है। इस उद्घाटन में आदिवासी रीति और परंपरा की भी झलक देखने को मिली। सिरम टोली चौक से राजेंद्र चौक होते हुए मेंकोन गोल चक्कर तक फोरलेन फ्लाई ओवर एलिवेटेड पथ सह आर ओ बी लंबाई 2.34 किलोमीटर कुल लागत 355.76 करोड रुपए से बने इस फ्लाईओवर का नामांकन स्वर्गीय कार्तिक उरांव के नाम पर किया गया है।
उद्घाटन के मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री ने कहा कि रांची के जनता को यातायात व्यवस्था सुगमता पूर्वक मुहैया हो इसे लेकर यह दूसरा कदम झारखंड सरकार की तरफ से उठाया गया है। इस फ्लाईओवर का नामांकन झारखंड के मार्गदर्शक आंदोलनकारी रहे स्वर्गीय कार्तिक उरांव के नाम पर रखने का निर्णय लिया गया है।
