Wednesday, March 11, 2026
Homeखबर स्तम्भसीएम हेमंत सोरेन ने सिरमटोली फ्लाईओवर का किया उद्घाटन

सीएम हेमंत सोरेन ने सिरमटोली फ्लाईओवर का किया उद्घाटन

रांची : विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम हेमंत सोरेन ने रांचीवासियों को सिरमटोली फ्लाईओवर की सौगात दी है। आज उन्होंने इस फ्लाईओवर का उद्धाटन कर दिया है। रैंप विवाद के बीच गुरुवार को रांची में 4 लेन सिरमटोली फ्लाईओवर  का उद्घाटन किया। सिरमटोली चौक से राजेंद्र चौक होते हुए मेकॉन गोलचक्कर तक बने इस फ्लाईओवर-एलिवेटेड रोड सह आरओबी के उदघाटन के बाद हजारों लोगों को सड़क जाम की समस्या से राहत मिलेगी। इस परियोजना की नींव 19 अगस्त, 2022 को मुख्यमंत्री द्वारा रखी गई थी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिरमटोली फ्लाईओवर के उद्घाटन के मौके पर कहा कि हमने इस फ्लाईओवर का नाम हमारे राज्य के मार्गदर्शक और आंदोलनकारी रहे स्वर्गीय कार्तिक उरांव के नाम पर रखने का फैसला किया है। इस फ्लाईओवर से शहर और राज्य के लोगों को फायदा होगा।”

RELATED ARTICLES

Most Popular