Homeखबर स्तम्भभाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय शाह ने प्रेस वार्ता संबोधित किया
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय शाह ने प्रेस वार्ता संबोधित किया
राजधानी रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय शाह के द्वारा प्रेस वार्ता को संबोधित किया गया | एवं इस संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से हेमंत सोरेन सरकार के स्वास्थ्य व्यवस्था के विभिन्न बिंदुओं पर राजनीतिक प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जमकर निशाना साधा |
प्रदेश प्रवक्ता ने झारखंड उच्च न्यायालय के हालिया टिप्पणी का उल्लेख करते हुए बताया कि रिम्स में डॉक्टर प्रोफेसर, नसों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भारी कमी है | उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अस्थाई नियुक्तियों से बचते हुए आउटसोर्सिंग का रास्ता अपना रही है | जो न केवल अवस्था को जन्म देती है बल्कि संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 के मूल आत्मा का भी उल्लंघन करता है | उन्होंने कहा कि रिम्स में जरूरी उपकरण जैसे एक्स-रे अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन मशीन लंबे समय से खराब पड़ी है यहां तक की मरीज को दी जाने वाली बुनियादी दवाइयां तक की भी भारी कमी देखी जाती है | वही रिम्स 2 के घोषणा पर सवाल खड़ा करते हुए प्रवक्ता ने आरोप लगाया है कि सरकार की प्राथमिकता जन स्वास्थ्य नहीं बल्कि हजारों करोड़ों की इमारत बनवाकर कमीशन खोरी करना है |