Saturday, May 2, 2026
Homeखबर स्तम्भJAC 12th Result 2025: लड़कियों ने मारी बाज़ी

JAC 12th Result 2025: लड़कियों ने मारी बाज़ी

रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने शनिवार को 12वीं कक्षा के साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया। राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने दीप जलाकर समारोह का उद्घाटन किया और परिणामों की औपचारिक घोषणा की। समारोह में जैक सचिव जयंत मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष कुल 98,634 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हुए थे जिनमें से 78,186 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। साइंस स्ट्रीम का कुल परिणाम 79.26% रहा जो पिछले वर्ष की तुलना में 7% अधिक है। इस परीक्षा परिणाम में फर्स्ट डिवीजन से 58,520 छात्र पास हुए हैं। सेकेंड डिवीजन से 19,383 छात्र, थर्ड डिवीजन से 63 छात्र और 20 छात्र केवल पास हुए हैं। टॉप परफॉर्मिंग ज़िला में लातेहार जिला बना राज्य में सर्वश्रेष्ठ जहां का रिजल्ट 88.02% रहा। वहीं इस परिणाम में लड़कियों ने एक बार फिर बाज़ी मारी है। एक ओर जहां लड़कियों का सफलता प्रतिशत 80.53% है तो लड़कों का सफलता प्रतिशत: 48.43% ही है। रिजल्ट जारी होने के साथ ही राज्य भर के छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। शिक्षा मंत्री ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संसाधनों की उपलब्धता के लिए निरंतर प्रयासरत है।

RELATED ARTICLES

Most Popular