Wednesday, April 29, 2026
Homeखबर स्तम्भनहाने के दौरान नदी में डूबा बच्चा

नहाने के दौरान नदी में डूबा बच्चा

गिरिडीह : बराकर नदी में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गयी है | मृतक बच्चा बिरनी थाना क्षेत्र के निचितपुर गांव निवासी बीरेंद्र यादव के पुत्र 12 वर्षीय सुनील यादव  के रुप में की गयी।

घटना के बारे में बताया जाता है की सुनील यादव की बहन शादी होकर कल ही  ससुराल आई थी, बहन के साथ  लड़का सुनील यादव भी आया था | जंहा से लड़का बिना बताए नहाने के लिए बराकर नदी चला गया, और नहाने के दौरान नदी में डूब गया | डूबने के बाद उसे निकाल कर सदर अस्पताल लाया | जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है.। परिजनों का रो  रो कर बुरा हाल है |

RELATED ARTICLES

Most Popular