चतरा : चतरा में भ्रष्टाचार के विरुद्ध एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने की बड़ी कार्रवाई। इटखोरी प्रखंड के नवादा और धनखेरी पंचायत के रोजगार सेवक उमेश कुमार को एसीबी की टीम ने पांच हज़ार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाँथ गिरफ्तार किया है। रोजगार सेवक नरचाकला गांव निवासी विनोद सिंह से मनरेगा योजना के पूर्ण मेढ़बंदी योजना कार्य का डिमांड लगाने के नाम पर ले रहा था घुस। इसकी गिरफ्तारी इटखोरी-चौपारण मुख्यपथ पर स्थित महाराजा फर्नीचर दुकान से हुई है। गिरफ्तारी के बाद भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते की टीम रोजगार सेवक को अपने साथ हजारीबाग ले गई। एसीबी के एसपी आरिफ इकराम ने की पुष्टि।
