रांची- झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साव पुलिस की मुठभेड़ मारा गया है। पलामू जिले में मंगलवार को पुलिस हिरासत से गैंगस्टर अमन साव को छुड़ाने की कोशिश की गई। इस दौरान उसके गिरोह के सदस्यों के साथ पुलिस की जमकर मुठभेड़ हुई। इसी गोलीबारी में अमन मारा गया।
ज्ञात हो कि, अमन साव को झारखंड एटीएस छत्तीसगढ़ के रायपुर से वापस लेकर लौट रही थी। लौटने के क्रम में पलामू के चैनपुर और रामगढ़ थाना के बीच अन्धारी ढोढा में अमन साव के गिरोह ने पुलिस वाहन पर बम से हमला कर दिया। इस दौरान अमन साव जवान का राइफल छीनकर भाग रहा था, जिसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया। पीछा करने के दौरान अमन साव ने पुलिस पर फायरिंग कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुवे फायरिंग कर दिया। पुलिस के जवाबी कार्रवाई में अमन साव को गोली लगी और उसकी मौत हो गई है।
अमन साहू रांची के ठाकुरगांव के समीप मतबे गांव का रहने वाला था। वह एक समय में नक्सली भी था। करीब 2013 में उसने अपना गैंग बनाया था। और धीरे धीरे उसने झारखंड में अपना पसारना शुरू किया। दहशत का दूसरा नाम था अमन साव। उस पर झारखंड में 100 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। अमन साव एक्सटॉर्शन, रंगदारी, हत्या, सहित कई मामले का आरोपी था।