रांची- आज विधानसभा में हेमंत सरकार का अबुआ बजट पेश होने वाला है। बजट से ठीक पहले राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने राज भवन में भेंट की और वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट की प्रति समर्पित की। उक्त अवसर पर राज्य के वित्त सचिव प्रशांत कुमार भी उपस्थित थे।
