Saturday, March 14, 2026
Homeखबर स्तम्भगिरिडीह पुलिस ने दो पहिया वाहन चोर गिरोह के सक्रिय सदस्य को...

गिरिडीह पुलिस ने दो पहिया वाहन चोर गिरोह के सक्रिय सदस्य को दबोच

गिरिडीह पुलिस की सक्रियता से दो पहिया वाहन चोर गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को पुलिस ने दबोच लिया है। एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने शुक्रवार को  पचंबा थाना में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी।बताया गया कि इसकी निशानदेही पर 15 चोरी हुई बाईक को भी जप्त किया गया है। जानकारी दी गई कि पचम्बा थाना क्षेत्र के बनखंजो ऊसरी नदी पुल के पास पचम्बा थाना पुलिस गश्ती पुलिस ने एक व्यक्ति को रोका तो वह  व्यक्ति बाईक छोड़कर भागने लगा। जिसे पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा। कड़ाई से पूछताछ करने पर पता चला कि वह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह निवासी 24 वर्षीय अभिषेक कुमार बरनवाल है।

पकड़े गए बाइक के बारे में पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह बाइक भंडारीड़ीह  से 18 फरवरी को चोरी की गई थी। फिर क्या था पुलिस ने पकड़े गए अपराधी के निशानदेही पर जमुई, बिहार निवासी लाला पासवान उर्फ लखन पासवान के घर से  15 मोटरसाइकिल जप्त किया।फिलहाल इस गिरोह के अन्य सदस्य को गिरफ्तार करने के लिए गठित पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है। एसपी ने बताया कि अन्य अपराधी बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular