Saturday, March 14, 2026
Homeखबर स्तम्भभाजपा जिला कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की एक अहम बैठक संपन्न...

भाजपा जिला कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की एक अहम बैठक संपन्न हुई

गिरिडीह : हरिचक स्थित भाजपा जिला कार्यालय में गुरुवार को  भारतीय जनता पार्टी की एक अहम संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने किया। बैठक में जिला चुनाव पर्यवेक्षक के तौर पर राजमहल के पूर्व विधायक आनंद ओझा जिला चुनाव प्रभारी शशि भूषण भगत समेत भाजपाई नेता मौजूद थे। इस दौरान बूथ से लेकर मंडल ओर जिला स्तर पर चल रहे संगठन का महापर्व को लेकर चर्चा की गई। इस बाबत श्री आनंद ओझा ने कहा संगठन का महापर्व इन दिनों चल रहा है। 21 मार्च तक जिले के सभी प्रमुख पदों को भरने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। जिसमें मंडल अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष पंचायत संयोजक सह संयोजक जिला अध्यक्ष का चुनाव कर लिया जाएगा। जिला चुनाव प्रभारी शशि भूषण भगत ने कहा पार्टी के द्वारा जो भी दिशा निर्देश दिया गया है उस पर बारी-बारी से सभी कार्यकर्ताओं को बताया गया। इन्होंने अपने-अपने काम को कार्य क्षेत्र में बढ़-चढ़ कर करने का आह्वान सभी से किया है। जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा कार्यकर्ता संगठन के रीढ़ होते हैं आप अपने काम को पूरी ईमानदारी से करें भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जहां बूथ अध्यक्ष भी जिला अध्यक्ष बनता है। मौके पर भाजपा नेता अशोक उपाध्याय,दिनेश प्रसाद यादव,प्रदीप साहू, यदुनंदन पाठक,पूर्व इंजिनियर विनय सिंह शालिनी वैश्खियार,संगीता सेठ संदीप डंगेच, महेंद्र वर्मा,उदय सिंह,मनोज सिंह,देवनाथ राणा, रणजीत राय,कामेश्वर पासवान, राजेश गुप्ता,सुभाष सिन्हा,रंजीत यादव,अजय सिंह,अरविंद बर्नवाल,पवन साव, अमित साव, श्री राम यादव, सुनील साव गंगाधर वर्मा बैजनाथ वर्मा राजदेव साहू मुन्ना सिंह राजेश जायसवाल समेत सभी मंडल के चुनाव अधिकारी सह अधिकारी सभी मंडल के अध्यक्ष उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular