Saturday, March 14, 2026
Homeखबर स्तम्भझारखंड विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन विपक्षी पार्टी भाजपा विधायकों के...

झारखंड विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन विपक्षी पार्टी भाजपा विधायकों के द्वारा सदन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया

झारखंड विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन राज्य की विपक्षी पार्टी भाजपा विधायकों के द्वारा सदन के बाहर, सदन की कार्रवाई शुरू होने से पूर्व विरोध प्रदर्शन किया गया | यह विरोध प्रदर्शन झारखंड राज्य में बच्चों के परीक्षा मे हुए पेपर लीक, महिलाओं के साथ लगातार हो रहे दुष्कर्म एवं  राज्य के अन्य ज्वलंत विषयों को लेकर रहा|

विरोध प्रदर्शन कर रहे भाजपा वरिष्ठ नेता सह विधायक बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हमारी पार्टी की ओर से वर्तमान में हुए पेपर लीक मामले की जांच सरकार अभिलंब सीबीआई से कराय |

वहीं भाजपा महिला विधायक पूर्णिमा साहू का कहना है कि राज्य में वर्तमान समय में महिलाओं के साथ लगातार दुष्कर्म एवं छेड़खानी के मामले लगातार प्रकाश में आ रहे हैं | महिलाओं सुरक्षा के प्रति सरकार कितनी गंभीर है यह बात इसी से इंगित होता है |

RELATED ARTICLES

Most Popular