राजधानी रांची के डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के छात्रों के द्वारा ज़ायका फूड फेस्ट 2025 का आयोजन किया गया | इस फूड फेस्ट का शुभारंभ विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर एवं उपस्थित अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलंकर किया गया | देश के विभिन्न राज्यों और क्षेत्र के पारंपरिक एवं विशेषताओं वाले व्यंजनों का स्टॉल आयोजित इस फूड फेस्ट की खासियत रही | फूड फेस्ट का आयोजन स्थल यूनिवर्सिटी केंपस न्यू एकेडमिक बिल्डिंग डीएसपीएमयू रही |
कार्यक्रम में उपस्थित विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर ने अपने संबोधन में इस आयोजित फूड फेस्ट की विशेषताओं को बतलाया | और विद्यार्थियों को महान शिक्षाविद और लेखक विश्वेश्वरैया जी की एक घटित वाक्या का उदाहरण देते हुए कठिन परिश्रम करने की बात कही | क्योंकि सफलता का मूल मंत्र कठिन परिश्रम ही है |