Friday, March 14, 2025
Homeखबर स्तम्भBig Breaking : रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री, प्रवेश वर्मा डिप्टी सीएम...

Big Breaking : रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री, प्रवेश वर्मा डिप्टी सीएम होंगे

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 27 वर्षों बाद सत्ता में वापसी की है। आज शाम 7 बजे पार्टी कार्यालय में आयोजित विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ उपस्थित थे।

दिल्ली में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के पदों को लेकर हाल ही में महत्वपूर्ण घटनाएँ घटी हैं। बीजेपी विधायक दल की बैठक में शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है। वहीं, प्रवेश वर्मा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। यह निर्णय दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणामों के लगभग 15 दिन बाद लिया गया।

 रेखा गुप्ता दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ की सचिव और अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है। और उनकी राजनीतिक यात्रा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से शुरू हुई थी। उन्होंने 2009 में दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव के रूप में कार्य किया और 2010 से भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हैं।

प्रवेश वर्मा की बात करे तो वो दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं और शालीमार बाग से विधायक चुने गए हैं।

इन नियुक्तियों के साथ, दिल्ली में बीजेपी सरकार का गठन पूरा हुआ है और शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियाँ चल रही हैं।

नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह कल, 20 फरवरी 2025 को रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कई राज्यों के मुख्यमंत्री समेत लगभग 50,000 लोगो की सामिल होने की संभावना है।

इस ऐतिहासिक अवसर पर दिल्ली वासियों में उत्साह और उम्मीद की लहर है, क्योंकि भाजपा ने 27 वर्षों बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular