Sunday, March 15, 2026
Homeखबर स्तम्भराजधानी रांची के सदर अस्पताल में नवजात की चोरी, थाने में मामला...

राजधानी रांची के सदर अस्पताल में नवजात की चोरी, थाने में मामला दर्ज

रांची सदर अस्पताल से एक बच्चे की चोरी का मामला सामने आया है। घटना सोमवार  रात की बताई जा रही है। जिस बच्चे की चोरी हुई है उसका जन्म 14 फरवरी को हुआ था। मामले की जानकारी मिलने के बाद लोवर बाजार पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मासूम बच्चे की तलाश में जुटी हुई है |

दरअसल कांके प्रखंड के पिठोरिया थाना क्षेत्र के ओखर गढ़ा गांव निवासी उमेश बेदिया की पत्नी सबिता देवी ने सोमवार रात आठ बजे रांची के सदर अस्पताल में नवजात शिशु को जन्म दिया | लेकिन कुछ ही देर बाद अज्ञात लोगों ने बच्चे को चुरा लिया | परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों की लापरवाही के कारण यह घटना घटी | पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अस्पताल प्रशासन से भी जवाब मांगा जा रहा है |

RELATED ARTICLES

Most Popular