Wednesday, March 12, 2025
Homeखबर स्तम्भकौन बनेगा दिल्ली का मुख्यमंत्री? 19 फरवरी को हो सकता फैसला, 20...

कौन बनेगा दिल्ली का मुख्यमंत्री? 19 फरवरी को हो सकता फैसला, 20 को शपथ ग्रहण

दिल्ली- ल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री? इस सवाल का जवाब अभी तक जनता-जनार्दन को नहीं मिल पाया है। हालांकि बीजेपी में मंथन का दौर जारी है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में 17 फरवरी को नेता चुना जाना था लेकिन इसको स्थगित कर दिया गया। अब ये बैठक 19 फरवरी को आयोजित होगा।इसी बैठक में मुख्यमंत्री के नाम पर मोहर लगेगा। ये बात अलग है कि अभी तक इस बारे में आधिकारिक तौर पर बीजेपी ने कुछ भी घोषणा नहीं किया है।

मुख्यमंत्री की रेस में ये नाम आगे है

सूत्रों की माने तो 20 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा।सामारोह में सिर्फ मुख्यमंत्री शपथ लेंगे या उनके साथ कोई ओर भी शपथ लेगा ये जानकारी नहीं आ पाई है। मुख्यमंत्री के दौर में कई नाम सामने आ रहे है जिसमें प्रवेश वर्मा का नाम सबसे ऊपर के पायदान में है।इस रेस में कई नाम ऐसे भी है जो प्रवेश की मुश्किलें बढ़ा सकते है। पार्टी मनजिंदर सिंह सिरसा, जितेंद्र महाजन, रेखा गुप्ता, आशीष सूद, विजेंदर गुप्ता, सतीश उपाध्याय और शिखा रॉय के नाम पर विचार कर रही है। ऐसा भी माना जा रहा है मनोज तिवारी के नाम पर भी चर्चा हुई है। क्योंकि साल 2025 में बिहार में चुनाव है।इसको देखते हुए इनको मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।मगर बीजेपी क्या कदम उठाएगी ये आखिरी वक्त ही बता चलता है।

 समीकरणों को भी ध्यान में रखना होगा

2025 के अंत में बिहार विधानसभा चुनाव होना हैं। 2027 में उत्तर प्रदेश और पंजाब के विधानसभा चुनाव होगा। ऐसे में जिन भी राज्यों में एक दो साल में चुनाव होने हैं, उनके भी समीकरणों को ध्यान में रखा जा रहा है। साथ ही, क्षेत्रीय-जातीय समीकरणों पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular