Wednesday, March 12, 2025
Homeखबर स्तम्भजमुई में 2 पक्षों के बीच तनाव के बाद, इंटरनेट बंद

जमुई में 2 पक्षों के बीच तनाव के बाद, इंटरनेट बंद

बिहार : जमुई में हनुमान चालीसा पाठ के बाद लौट रहे लोगों पर पथराव के बाद बढ़ते तनाव को देखते हुए इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है | जमुई जिला प्रशासन ने अगले आदेश तक पूरे जिले में इंटरनेट बंद करवा दिया है | दरअसल बिहार के जमुई के झाझा इलाके के बलियाडीह गांव के मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ कर  लौट रहे लोगों और उनके वाहनों पर पथराव के बाद दो समुदायों  के बीच झड़प और तनाव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने इंटरनेट सेवा बंद कर एहतियातन कदम उठाया है | बताया जा रहा है कि रविवार की शाम धार्मिक संगठन के करीब 30 युवक झाझा के बलियाडीह में भगवान का पाठ कर स्कॉर्पियो से लौट रहे थे। तभी दूसरे  मोहल्ला के पास दूसरे पक्ष के सैकड़ों लोगों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया। इसमें स्कॉर्पियो में सवार 10 से अधिक युवक घायल हाे गए।

जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों पर प्रशासन की ओर से प्राथमिकी दर्ज हुई है | दो एफआइआर दर्ज हुए हैं जिसमें एक पक्ष के लोगों पर बिना अनुमति और सूचना के जुलूस निकालने जबकि दूसरे पक्ष पर हमला करने और उपद्रव मचाने का आरोप है |पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 41 नामजद अभियुक्तों पर प्राथमिकी दर्ज किया है | 50 से 60 अज्ञात लोगों पर भी केस दर्ज किया गया है | 8 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं |

RELATED ARTICLES

Most Popular