Sunday, May 3, 2026
Homeखबर स्तम्भरांची के कबाड़ दुकान में भीषण आग, तीन मंजिला इमारत जलकर खाक

रांची के कबाड़ दुकान में भीषण आग, तीन मंजिला इमारत जलकर खाक

Ranchi: राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में गुरुवार की रात भीषण आग लग गई. यह घटना हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के छोटा तालाब स्थित निजाम नगर में हुई है. जहां एक तीन मंजिला कबाड़ी दुकान में अचानक से भीषण आग लग गई. देखते देखते आग पूरी बिल्डिंग में फैल गई. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से आग पर कोशिश पाने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली.

कबाड़ दुकान में आग लाखों रुपये का नुकसान

राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के छोटा तालाब के समीप स्थित निजाम कबाड़ी दुकान में गुरुवार की रात लगभग आठ बजे आग लग गयी।इसकी सूचना हिंदपीढ़ी और कोतवाली थाना को मिली। हिंदपीढ़ी पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के चार वाहन पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग इतनी भीषण थी कि बगल में स्थित तीन मंजिला इमारत को भी चपेट में ले लिया।डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद भी आग पर काबू पाया नहीं जा सका था।इस दौरान एक फायर ब्रिगेड वाहन का पानी भी खत्म हो गया।वह पानी लाने के लिए गया।तब दूसरा वाहन वहां पहुंचा।काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया।आग लगने से लाखों की क्षति का अनुमान है।

RELATED ARTICLES

Most Popular