Sunday, April 12, 2026
Homeभारतराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई

प्रयागराज- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रयागराज पहुंचकर महाकुंभ में डुबकी लगाई। इसके बाद उन्होंने भगवान सूर्य को अर्घ्य भी दिया। स्नान से पहले मां गंगा को पुष्प अर्पित किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए प्रयागराज में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। ज्ञात हो कि इससे पहले भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुंभ में पावन स्नान किया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular