Sunday, February 22, 2026
Homeक्राइमचाईबासा के सोनुवा में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, मारा...

चाईबासा के सोनुवा में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, मारा गया नक्सली

रांची- नक्सलियों के साथ चाईबासा में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें एक नक्सली को मार गिराया गया है।सुरक्षा बलों, झारखंड पुलिस और सीओबीआर 209 बटालियन का संयुक्त ऑपरेशन चल रहा है। अब तक एक नक्सली का शव बरामद किया गया है। 2 इंसास राइफलें भी बरामद की गईं है। मुठभेड़ और सर्च ऑपरेशन जारी है।

जानकारी के अनुसार चाईबासा के सोनुवा थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया गया है।  इलाके में सर्च अभियान अभी भी जारी है। झारखंड में नक्सलवाद के खात्मे के लिए तैयार की गई डेडलाइन को पूरा करने के लिए झारखंड पुलिस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।एक महीने में पुलिस एनकाउंटर में अब तक चार नक्सली मारे गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular