Jamshedpur News : सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष सह जमशेदपुर के प्रमुख उद्योगपति अशोक भालोटिया का (65वर्ष) गुरुवार को कोलकाता के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया | कुछ समय से वे कैंसर से पीड़ित थे और कोलकाता में उनका इलाज चल रहा था |
जमशेदपुर के प्रतिष्ठित भलोटिया परिवार से आनेवाले अशोक भालोटिया सिंहभूम चैम्बर के अध्यक्ष रह चुके थे | उनका अनेक प्रमुख संस्थाओं और संगठनों से जुड़ाव था | कोरोना काल में उन्होंने समाज सेवा को नया आयाम दिया था | सिंहभूम चेंबर में अशोक भालोटिया 2017-21 तक अध्यक्ष के पद पर रहे | अशोक भालोटिया का पार्थिव शरीर देर शाम जमशेदपुर पहुंचेगा. शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा |