Tuesday, March 17, 2026
Homeक्राइमBREAKING- नामकुम के मुखिया को अपराधियों ने मारी गोली

BREAKING- नामकुम के मुखिया को अपराधियों ने मारी गोली

रांची – रांची के नामकुम थाना क्षेत्र चली गोली। गोली नामकुम प्रखंड के हाहाप पंचायत के मुखिया पर चलाई गई है। जिसमें मुखिया गंभीर रुप से घायल हुए है। आनन फानन मेें उन्हें रांची के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को अंजाम गुरूवार की सुबह दी गई है। वो सुबह टहलने के लिेए गए थे।

नामकुम रिंग रोड रामपुर में अरविन्द टेक्सटाइल के पास मुखिया को गोली मारी गई। गोली चलने के बाद अफरातफरी मच गय। स्थानीय लोगों ने बताया कि 2 हमलावर बाइक पर सवार हो कर आए थे। मौके पर फायरिंग की और फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में लग गई है। खुद रांची के ग्रामीण एसपी इस मामले की  तफ्तीश में जुट गए है। उन्होंने कहा कि गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए इलाके की घेराबंदी की गई हैं। 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular