Saturday, October 10, 2026
Homeखबर स्तम्भतेज रफ्तार का कहर, हादसे में गांडेय अंचलाधिकारी की सरकारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त

तेज रफ्तार का कहर, हादसे में गांडेय अंचलाधिकारी की सरकारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त

गिरिडीह : जामताड़ा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. हादसे में गांडेय अंचलाधिकारी की सरकारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गयी | जिसमे चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया | बताया जाता है कि बुधवार की सुबह गांडेय थाना क्षेत्र के दासडीह पेट्रोल पम्प के समीप तेज रफ्तार सफारी चार पहिया वाहन ने पिछे से गांडेय सिओ के सरकारी वाहन में जोरदार टक्कर मार दी | हादसे में सीओ के ड्राईवर और सुरक्षा गार्ड समेत चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया | घटना की सुचना मिलते ही गांडेय पुलिस मौक़े पर पहुंची और बचाव व राहत कार्य में जुट गयी | हादसे के बाद सभी घायलों को गांडेय  पुलिस ने सीएचसी गांडेय में भर्ती कराया फिलहाल सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है |

RELATED ARTICLES

Most Popular