बिहार के बाहुबली नेता और मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पर जानलेवा हमला हुआ है, जिसमें वो बाल-बाल बच गए हैं। अनंत सिंह को निशाने पर लेकर दर्जनों राउंड गोलियां चली हैं। घटनास्थल पर पांच थानों की पुलिस पहुंच गई है | इस हमले में अनंत सिंह बाल-बाल बच गए |अनंत सिंह एक लेन देन विवाद में पंचायत करने मोकामा पहुंचे थे | घटना के बाद नौरंगा गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है | बाढ़ डीएसपी मौके पर कैंप कर रहे हैं |
खबरों के मुताबिक सोनू-मोनू गैंग ने उन पर हमला किया है । इस गैंग ने पहले एक परिवार को पीटा और उनके घर पर ताला लगा दिया था। अनंत सिंह इसी मामले में दखल देने पहुंचे थे।