Sunday, May 3, 2026
Homeखबर स्तम्भचतरा में 48 घंटे के भीतर दुसरा बड़ा हादसा, पिकअप वाहन ने...

चतरा में 48 घंटे के भीतर दुसरा बड़ा हादसा, पिकअप वाहन ने बाईक सवार युवक को मारी टक्कर, युवक की मौत

चतरा- चतरा में 48 घंटे के भीतर दुसरा बड़ा हादसा हुआ है। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाईक सवार युवक को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर हुई मौत। सदर थाना क्षेत्र के चतरा-तपेज मुख्य पथ पर स्थित कुल्लु मोड़ के समीप की घटना। घटना के बाद पिकअप वाहन मौके से हुआ फरार। घटना में मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के होलमगड़ा कला गांव 22 वर्षीय समिर उर्फ गफूर के रूप में की गई पहचान। समिर की मौत के बाद गांव में पसरा मातम। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस की टीम, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा के सदर अस्पताल भेजा गया। मृतक के परिजनों को रो-रो के बुरा हाल है।

RELATED ARTICLES

Most Popular