Wednesday, March 11, 2026
Homeखबर स्तम्भदो साल में बनकर तैयार हो जाएगा RIMS-2

दो साल में बनकर तैयार हो जाएगा RIMS-2

रांची- झारखंड के लिए अच्छी खबर है। कांके के सुकुरहुटू में RIMS-2 के नाम से एक नया अस्पताल बनेगा। 1074 करोड़ की लागत से बनने वाली इस मेडिकल कॉलेज व अस्पताल का निर्माण दो साल में पूरा होगा। मंत्री इरफान अंसारी ने 15 दिन में मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का लेआउट बनाने का निर्देश दिया है। रिम्स टू के लिए जमीन का स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने मंगलवार को निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव अरवा राजकमल मौजूद रहे।

इसे भी देखें https://youtu.be/aH2N_kJY-SU

अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन का निरीक्षण करने आया था. 10 एकड़ की जमीन में यह नया मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल बनेगा. सामने का 400 फिट खाली रखा जाएगा. RIMS-2 में UG की 100 सीट और PG की 50 सीट होंगी. नए RIMS में स्पेशलिटी और सुपर स्पेशलिटी इलाज मरीजों को मिलेगा. इसमें कार्डियक, न्यूरो, नियोनाटोलॉजी और नेफ्रोलॉजी की सुपर स्पेशलिटी सेवाएं मरीजों को मिलेगी. 250 से सुपर स्पेशलिटी बेड होंगे. 700 बेड के नए अस्पताल बन जाने से रिम्स का भार काम होगा. 1074 करोड़ रुपए इस नए अस्पताल के निर्माण के लिए स्वीकृत हुई है.

वहीं स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड वासियों को आजादी के बाद पहली बार रिम्स-2 की सौगात हेमंत सोरेन की सरकार देने जा रही है. RIMS-1 में मरीजों का भार बढ़ा हुआ है. कई तरह की समस्याएं आ रही है. नए रूप से RIMS-2 बनाया जाएगा. आज जमीन का सर्वे किया गया है. राज्य में एक डॉक्टर मिनिस्टर बने हैं तो लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी. हमारी सरकार जनता को बेहतर स्वास्थ्य की गारंटी देती है. 

बहरहाल, RIMS-2 के नाम से अस्पताल के बन जाने से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी, रिम्स का भार काम होगा और न सिर्फ झारखंड बल्कि पड़ोसी राज्यों के मरीज भी यहां इलाज के लिए आ सकेंगे.

 

RELATED ARTICLES

Most Popular