Wednesday, March 11, 2026
Homeखबर स्तम्भभाजपा कार्यालय में आज सदस्यता समारोह का आयोजन किया गया

भाजपा कार्यालय में आज सदस्यता समारोह का आयोजन किया गया

रांची: रांची स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आज सदस्यता समारोह का आयोजन किया गया।पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में लोहरदगा के जिला परिषद अपने समर्थकों के साथ लोकहित अधिकार पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए। सदस्यता ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि देश और विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी में नए सदस्यों का स्वागत है। उन्होंने कहा कि झारखंड में विधानसभा चुनाव होने के कारण संगठन पर्व में थोड़ी विलंब हुई है। महीने के आखिरी तक संगठन पर्व के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य में चल रहे भ्रष्टाचार से जुड़े मामले का जिक्र करते हुए कहां की स्थिति ऐसी बत्तर हो गई है कि स्कूली बच्चों से सरकारी साइकिल देने के बदले में चार सौ रुपए नगद डिमांड की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular