Sunday, March 15, 2026
Homeखबर स्तम्भरांची से महाकुंभ स्पेशल ट्रेन रवाना

रांची से महाकुंभ स्पेशल ट्रेन रवाना

रांची : रविवार को रांची रेलवे स्टेशन से पहली महाकुंभ स्पेशल ट्रेन प्रयागराज के लिए रवाना हुई। रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।कहा, 144 वर्षों के बाद करोड़ों सनातनियों के जीवन में यह सौभाग्य आया है, जब महाकुंभ में अमृत स्नान का अवसर मिलेगा।आस्था के संगम में डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं की श्रद्धा भाव, जय श्री राम और हर हर महादेव के नारे से रांची रेलवे स्टेशन गूंज उठा। जब रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1 से महाकुंभ स्पेशल ट्रेन को रवाना किया गया।

रांची से अधिक से अधिक लोग अमृत स्नान कर सकें, इसके लिए महाकुंभ स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया गया है | यह महाकुंभ हिंदुत्व की एकता और सनातनी संस्कृति के गौरव का प्रतीक है | तीर्थराज प्रयाग के महाकुंभ में अधिक से अधिक सनातनी अमृत स्नान कर सकें |

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, रांची के विधायक सीपी सिंह, मंडल रेल प्रबंधक जसमीत सिंह बिंद्रा, सीनियर डीसीएम निशांत कुमार, भाजपा रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, प्रेम कटारुका, सतीश सिन्हा, संजय जयसवाल, अनीता वर्मा, मुनचुन राय, सुजीत शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे. राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि आस्था की संगम में डुबकी लगाने के लिए वह 14 फरवरी को जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular