रांची : टेंडर कमीशन घोटाला मामले में निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के चचेरे भाई आलोक रंजन की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी हो गई है | पीएमएलए की विशेष कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा है | ईडी ने आलोक रंजन को 11 अप्रैल 2023 को गिरफ्तार किया था |
अलोक रंजन पर वीरेंद्र राम के नाजायज धन को छुपाने का आरोप है | टेंडर कमीशन घोटाला मामले को लेकर ईडी ने कार्रवाई की थी |