Kolkata Rape Murder Case News : आरजी कर अस्पताल की ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ रेप के बाद हत्या के मामले में कोलकाता की सियालदा कोर्ट ने संजय रॉय को उम्र कैद की सजा सुनाई | सीबीआई की तरफ से कोर्ट के समक्ष कहा गया था कि दोषी को फांसी दी जाए | अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश अनिर्बाण दास ने यह फैसला सुनाया।
जज अनिर्बान दास ने उम्रकैद दिए जाने को लेकर कहा कि यह मामला रेयरेस्ट ऑफ दे रेयर मामला नहीं है। सीबीआई ने इस केस में दलीलें देते हुए कहा था कि यह दुर्लभतम मामला है। इसलिए इस मामले में फांसी की सजा से कुछ भी कम नहीं दिया जा सकता।