Wednesday, February 19, 2025
Homeखबर स्तम्भडीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची में विज्ञान, गणित,भाषा, वाणिज्य, सामाजिक...

डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची में विज्ञान, गणित,भाषा, वाणिज्य, सामाजिक विज्ञान, कंप्यूटर और कला प्रदर्शनी का आयोजन

डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची में आज बच्चों ने विज्ञान, गणित,भाषा,वाणिज्य, सामाजिक विज्ञान, कंप्यूटर और कला प्रदर्शनी का आयोजन किया। मुख्य अतिथि रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजित कुमार सिन्हा ने प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए कहा कि आज के बदलते परिवेश में अपनी संस्कृति को बचाए रखने की जरूरत है। उन्होंने बच्चों का आह्वान किया कि वे भविष्य के भारत को संभालने के लिए अभी से तैयारी करें और अपने देश को और आगे ले जाने के लिए सोचे। कुलपति ने चिंता जताते हुए कहा कि आज की पीढ़ी व्हाट्स एप और फेसबुक में अगर इसी प्रकार लगी रही तो देश का भूगोल बदल जाएगा। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा किताबें पढ़ें । प्राचार्य श्री एम के सिन्हा आगंतुक अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि डीएवी संस्था केवल शिक्षा ही नहीं बल्कि सर्वांगीण विकास पर जोर देती है। डीएवी ज्ञान और विज्ञान का समन्वय है।यहां शिक्षा के अलावा खेलकूद, संस्कृति, तकनीक और नवाचार पर जोर दिया जाता है ताकि बच्चे भविष्य में चुनौतियों का आसानी से सामना कर सकें।यह प्रदर्शनी भी उसी की एक कड़ी है। बच्चे प्रदर्शनी के माध्यम से अपने आप को प्रस्तुत करते हैं और इससे उन्हें सीखने का मौका मिलता है।प्राचार्य ने बताया कि डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स में झारखंड से कलस्टर लेवल पर 40,000 राज्य स्तर पर9000 और राष्ट्रीय स्तर पर 2000 खिलाड़ियों ने भाग लिया। सिन्हा ने कहा कि बच्चों के अच्छे चरित्र निर्माण के लिए डीएवी में धर्म शिक्षा को पूर्व से ही एक विषय के रूप में पढ़ाया जाता रहा है।इस अवसर पर बच्चों ने हजार से ज्यादा प्रोजेक्ट और मॉडल प्रस्तुत किये।

इस अवसर पर बच्चों ने स्वागत गान तथा छोटानागपुरी नृत्य भी प्रस्तुत किये। आयोजित सभा का संचालन टी के मिश्रा,पी सारंगी तथा श्रीश वैभव ने संयुक्त रूप से किया।
बाद में मुख्य अतिथि ने कुछ मॉडलों का निरीक्षण भी किया तथा बच्चों की तारीफ की।प्र

दर्शनी में कॉमर्स विभाग का कौशल विकास,जीव विज्ञान शाखा द्वारा चिकित्सा शिविर,भौतिक विज्ञान में चंद्र यान,रसायन विज्ञान में फन विद केमिस्ट्री, गणित में मैजिक स्क्वायर,कला में आदृति पाल और आयन रंजन की कलाकृतियां,हिंदी में राम मंदिर, अंग्रेजी में पेलिंगड्रोम, संस्कृत में संवाद, सामाजिक विज्ञान में कुंभ मेला, कंप्यूटर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संबंधित मॉडल उल्लेखनीय रहे। प्रदर्शनी के दौरान विषय निर्णायकों ने अपने विषय से संबंधित सभी मॉडलों का निरीक्षण किया । प्रदर्शनी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले मॉडलों को पुरस्कृत किया जाएगा। परिणाम की घोषणा बाद में की जाएगी।

मौके पर डीएवी झारखंड जोन ए के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी एस के मिश्रा, डीएवी गांधी नगर के प्राचार्य पी के झा, डीएवी पुनदाग के प्राचार्य एस के मिश्रा, डीएवी नीरजा सहाय की प्राचार्या श्रीमती किरण यादव तथा डीएवी आनंद स्वामी की प्राचार्या श्रीमती रोशी बधावन , वरिष्ठ शिक्षक एस के राणा,एन झा , डॉ एन‌ के पाण्डेय,वी के पाठक और संजय सिंह समेत समेत अभिभावक और बच्चे मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular