Thursday, April 30, 2026
Homeखबर स्तम्भसर्वधर्म मैक्लुस्कीगंज स्थल को देखभाल करने वाले लक्ष्मी की झारखंड जनशक्ति मोर्चा...

सर्वधर्म मैक्लुस्कीगंज स्थल को देखभाल करने वाले लक्ष्मी की झारखंड जनशक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शेख वकील ने करवाया इलाज

खलारी दुली सर्वधर्म मैक्लुस्कीगंज स्थल को देखभाल करने वाले श्रवण यादव के पत्नी लक्ष्मी देवी की तबियत खराब की जानकारी मिलने पर झारखंड जनशक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शेख वकील अहमद ने उन्हें खलारी पीएचसी में चेकअप करवाया। पीएचसी के डॉक्टर इरशाद ने लक्ष्मी देवी को गहनता से जांच किया। जहां डॉक्टर द्वारा लक्ष्मी देवी को ज्यादा कमज़ोरी बताया गया। उन्हें दवा मुहैया करवाया गया है। वहीं श्रवण यादव और उनके पत्नी को अस्पताल आने की खबर सुनकर खलारी पश्चिमी के जिला परिषद सदस्य सरस्वती देवी ने भी अस्पताल पहुंच कर अस्पताल की जायजा लिया। श्रवण यादव के पत्नी से मुलाकात कर उन्हें कंबल दिया और हर संभव मदद करने का आस्वासन दी। मौके पर झारखंड जनशक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शेख वकील अहमद ने डॉ इरशाद सहित हॉस्पिटल का सराहना करते हुए लक्ष्मी देवी को हर संभव मदद करने का आश्वस्त किया। इस मौके पर मुरारी शर्मा, सुधीर कुमार उरांव आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular