Tuesday, August 26, 2025
Homeक्राइमफिल्म अभिनेता Saif Ali Khan पर जानलेवा हमला, लीलावती अस्पताल में भर्ती

फिल्म अभिनेता Saif Ali Khan पर जानलेवा हमला, लीलावती अस्पताल में भर्ती

फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर मुंबई में चाकू से हमला किया गया है। वह घायल हो गए है। हमले के बाद सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की ओर से जानकारी दी गई है कि वह अभी खतरे से बाहर हैं।यह घटना लगभग आज सुबह 4.00 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार सैफ अली खान के घर में चोर घुस गया था। सैफ खार के फार्च्यून हाईट्स मे रहते हैं। बताया जाता है कि सैफ अली खान के इसी घर में चोर घुस गया था। इस दौरान एक चोर ने सैफ पर हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सुरक्षा के लिहाज से यह इलाका बहुत ही सुरक्षित माना जाता है और साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि सैफ अली खान की  पर्सनल सिक्योरिटी के बावजूद चोर घर में कैसे घुसा और उन पर हमला किया। घर में उस वक्त कौन-कौन थे, इस बारे में फिलहाल, बांद्रा पुलिस मामले की पूरी जांच-पड़ताल कर रही है। इस मामले में सांसद सुप्रिया सुले ने जानकारी देते बताया कि सैफ अली खान की अस्पताल में हालत खतरे से बाहर है।

RELATED ARTICLES

Most Popular