खलारी : कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा द्वारा कांग्रेस खलारी मंडल अध्यक्ष बाजारटांड़ निवासी मंतोष कुमार उर्फ मोनु रजक को खलारी प्रखण्ड के लिए विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। उनके मनोनयन को लेकर बुधवार को विधायक सुरेश कुमार बैठा द्वारा पत्र जारी किया। वहीं श्री बैठा ने आशा जताया कि मंतोष कुमार खलारी प्रखण्ड क्षेत्र में सरकारी तथा गैर सरकारी पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर अपने कर्तव्यों का पुरी लगन एवं निष्ठा से पालन करेंगे तथा क्षेत्र की जनता के हित में कार्य करेंगे। वहीं मंतोष रजक को विधायक प्रतिनिधि बनाए जाने पर क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हे बधाई दी है। बधाई देने वालों में इंदिरा देवी, अब्दुल्ला अंसारी, साबीर अंसारी, रमेश चौहान, तनवीर अंसारी, विक्की सिंह, गोपाल सिंह, जावेद अंसारी, संजय राम, अनिता पासवान, सुमन देवी, सुधा झा, अनिता देवी, लिली स्टेला, फूलों देवी, बाबू खान, राजा केसरी, बबलू, सलामत अंसारी, टुनु साव, सुरेंद्र चौहान, रुपेश मिश्रा, अशोक महतो, संजय बैठा, सहित अन्य लोग शामिल हैं।