रांची : भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेश में संगठन महापर्व के तहत सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में आज से सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरूआत रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई।कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी,सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक राकेश प्रसाद ,संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह और हटिया विधायक नवीन जायसवाल समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सक्रिय सदस्यता अभियान में इन तमाम वरिष्ठ नेताओं के साथ रांची जिला महानगर कमेटी के सदस्यों ने बीजेपी की सक्रिय सदस्यता ली। बाद में पत्रकारों से बातचीत में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि विधानसभा चुनाव होने के कारण झारखंड जम्मू कश्मीर हरियाणा और महाराष्ट्र में सदस्यता अभियान की शुरुआत में कुछ देरी हुई है। उन्होंने कहा कि झारखंड में 22 दिसंबर से प्राथमिक सदस्यता अभियान चलाया गया जबकि 15 जनवरी से सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई है।
उन्होंने कहा कि इस अभियान को 31 जनवरी तक चलाया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया जा रहा है।