Homeखबर स्तम्भजोनल जज पहुंचे चतरा, जज आवास परिसर में किया जिम का उदघाटन
जोनल जज पहुंचे चतरा, जज आवास परिसर में किया जिम का उदघाटन
चतरा : जोनल जज रांची सह एक्सक्युटिभ जज चतरा डॉ एस एन पाठक आज चतरा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जज आवास में जीम का उदघाटन किया। साथ साथ ही साथ न्यायालय परिसर में बार भवन का शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान ज़ोनल जज ने कहा कि चतरा स्थित जजेज कॉलोनी में ज्यूडिशियल जज के लिए खास कर महिलाओं के लिए जीम का उदघाटन किया गया। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं भी स्वास्थ के प्रति काफी जागरुक हो गई हैं। इसका अंदाजा इनकी उपस्थिति को देखकर लगाया जा सकता है। जीम उदघाटन के बाद जोनल जज श्री पाठक चतरा न्यायालय पहुंचे और वहां पर बार भवन का फीता काटकर शिलान्यास किया। मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, के अलावा सभी न्यायधीश, चतरा उपायुक्त रमेश घोलप, एसपी विकास कुमार पांडेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।