Sunday, March 15, 2026
Homeखबर स्तम्भझामुमो जिला कार्यालय में मनाया गया दिशाेम गुरु शिबू सोरेन का 81वाँ...

झामुमो जिला कार्यालय में मनाया गया दिशाेम गुरु शिबू सोरेन का 81वाँ जन्मदिन

गिरिडीह शहर स्थित झामुमो जिला कार्यालय में झामुमो सुप्रीमो सह दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 81 वाँ जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान उपस्थित जिलाध्यक्ष संजय सिंह, राज्यसभा सांसद डॉ सरफराज अहमद समेत पार्टी के कई नेता ने केक काट कर उनके लंबे आयु की प्रार्थना की। साथ ही एक दूसरे को केक खिलाकर बधाईयां भी दिए।

मौके पर उपस्थित जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि दिशोम गुरु का जन्मदिन पूरे झारखंड में मनाया जा रहा है और गिरिडीह कार्यालय में भी मनाया गया है। सभी लोगों ने उनके बेहतर स्वास्थ्य के साथ साथ लंबी जीवन की कामना कर रहे हैं। कहा कि आज दिशोम गुरु के आंदोलन के बाद ही झारखंड अलग राज्य बन पाया है और आज उनकी मौजूदगी में झारखंड का विकास हो रहा है। उन्होंने कामना किया कि दिशाेम गुरु का आशीर्वाद और साथ पूरे पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ साथ झारखंड के लोगों को भी मिले और झारखंड और भी विकास करे।

वहीं राज्यसभा सांसद डॉ अहमद ने कहा कि वे दिशोम गुरु की लंबी उम्र की कामना करते हैं। आज देशों गुरु के नेतृत्व में आंदोलन के बाद ही झारखंड अलग राज्य बन पाया है। उन्होंने कहा कि पिछले बार भी दिशोम गुरु के दिशा निर्देश के बाद झारखंड में गठबंधन की सरकार बनी थी और एक बार फिर झारखंड के लोगों का आशीर्वाद मिला और फिर गठबंधन के तहत यहां हेमंत सोरेन की सरकार बनी। उन्हें पूरा उम्मीद है कि झारखंड सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

मौके पर जिला अध्यक्ष संजय सिंह,अजीत कुमार पप्पू,शाहनवाज अंसारी,सईद अख्तर,नगर अध्यक्ष रॉकी सिंह,कृष्ण मुरारी शर्मा,सुमित कुमार,अभय सिंह,राकेश रंजन,दारा हाजरा, महताब मिर्जा उर्फ डब्लू,एमडी अनवर अंसारी,नूरुल होदा,बुलंद अख्तर,टुन्ना सिंह,अजय रजक,महिला नेत्री प्रमिला मेहरा समेत कई कार्यकर्ता गण मौजूद थें।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular