Thursday, February 19, 2026
Homeखबर स्तम्भदिल्ली में घने कोहरे का कहर, अगले 2 दिन बारिश होने की...

दिल्ली में घने कोहरे का कहर, अगले 2 दिन बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली में एक बार फिर कोहरे की मार जारी है। देश के  ज्यादातर शहरों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आज (10-01-2025) को ठंड के साथ लोगों को कोहरे की भी मार झेलनी पड़ रही है। दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में घने कोहरे की वजह से विज़िबिलिटी ज़ीरो रही।सर्दी के कारण लोगों का हाल बेहाल है। अगले 2 दिन बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली की बात करे तो यहां सुबह  हालात ये रहे कि दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार की सुबह 100 से भी ज्यादा उड़ानों में देरी हुई है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। दिल्ली एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण कम दृश्यता की स्थिति रही, जिससे हवाई सेवाओं का परिचालन प्रभावित हुआ।

भारतीय रेलवे के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली 26 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।राष्ट्रीय राजधानी में तापमान गिरने के कारण लोग ठंड से बचने के लिए रैन बसेरों में शरण ले रहे हैं।        

 

RELATED ARTICLES

Most Popular