Saturday, March 14, 2026
Homeखबर स्तम्भकड़कड़ाते ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया...

कड़कड़ाते ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया

गिरिडीह : सदर प्रखंड के चुंजका 25 नंबर पंचायत में कड़कड़ाते ठंड को देखते हुए गरीब असहाय और जरूरतमंदों के बीच गुरुवार को  कंबल का वितरण किया गया इस मौके पर पंचायत के 90 असहाय और गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया मौके पर मुखिया सावित्री देवी पंचायत सचिव शिव शंकर किस्कू वार्ड सदस्य किशोर साहू मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र दास विजय मुर्मू सुशीला देवी आदि लोग मौजूद थे। इस मौके पर मुखिया सावित्री देवी ने बताया कि ब्लॉक से गरीबों के बीच वितरण को लेकर कंबल प्राप्त हुए थे आज अपने पुत्र के जन्म दिवस पर पंचायत के सभी असहाय और गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र दास ने बताया कि बढ़ते ठंड को देखते हुए ब्लॉक स्तर से पंचायत को कंबल उपलब्ध हुआ था। जिसका आज वितरण किया गया। कम्बल मिलने से गरीबों असहाय को राहत मिलेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular