रांची : एच एम पी वी वायरस से लड़ने के लिए झारखण्ड का स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह तैयार है | स्वास्थ्य विभाग ने इससे बचाव को लेकर गाइड लाइन भी जारी की है |आज रांची मे पत्रकारों से बातचीत मे सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफ़ान अंसारी ने कहा कि लोगों को पैनिक होने की तनिक भी आवश्यकता नहीं है, और इससे निबटने के हमारे पास पर्यंप्त साधन पहले से मौजूद हैं | उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध मे केंद्र द्वारा जारी गाइड लाइन का पूरी तरह पालन किया जायेगा |
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि झारखण्ड मे इस वायरस का कोई प्रभावित अभी तक प्रमाण मे नहीं आया है उन्होंने कहा कि सभी जिले के सिविल सर्जन के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं |