Sunday, March 15, 2026
Homeखबर स्तम्भसिविल सर्जन सभागार मे एक दिवसीय प्रशिक्षण

सिविल सर्जन सभागार मे एक दिवसीय प्रशिक्षण

चतरा : सिविल सर्जन, के सभागार में MPW, MTS एवं प्रखंड स्तरीय कुल 55 पर्यवेक्षकों के लिए एक दिवसीय VBD कार्यक्रम से संबंधित MMDP KIT संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन  सिविल सर्जन  डॉ दिनेश कुमार एवं जिला भीबीडी पदाधिकारी डॉ. बी0 एन0 प्रसाद की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित किया गया।  जिसमें जिला भीबीडी सलाहकार अभिमन्यु कुमार, mts  गुलाब सर्वर प्रदीप कुमार, रंजीत कुमार मिश्रा एवं पिरामल  टीम उपस्थित थे।

इसके बाद उपरोक्त दोनों पदाधिकारीगण द्वारा आयोजित प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला गया और संक्षेप में इसकी MMDP Kit की जानकारी देते हुए एवं प्रयोग करने के लिए बताया गया।

जिला भीबीडी सलाहकार  अभिमन्यु कुमार द्वारा चातरा जिले में सभी छह वैक्टर जनित रोगों, फाइलेरिया, एवं वस्तुस्थिति से संबंधित चर्चा किया तथा भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप इन बीमारियों पर नियंत्रण पाने के साथ इसके उन्मूलन करने की प्रतिबद्धता व उपायों को बताया।

RELATED ARTICLES

Most Popular