Thursday, February 19, 2026
Homeखबर स्तम्भकान्यकुब्ज ज्योतिषी ब्राह्मण समाज ने किया धरणा प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

कान्यकुब्ज ज्योतिषी ब्राह्मण समाज ने किया धरणा प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

गिद्धौर : प्रखंड कार्यालय के समीप मंगलवार को कान्यकुब्ज ज्योतिषी ब्राहम्ण समाज के लोगों ने एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया।धरना प्रदर्शन के पश्चात बीडियो राहुल देव को ज्ञापन पत्र सौंपा गया। जिसमें संस्कृत भाषा को अनिवार्य रुप से लागू करने के साथ-साथ सात सूत्री मांग को लेकर के ज्ञापन पत्र सौंपा गया है।ज्ञापन पत्र में यह भी कहा गया है की झारखंड प्रदेश के सभी विद्यालयों महाविद्यालयों में संस्कृत विषय को पठन पाठन की ब्यवस्था सुनिश्चित कराया जाए एवं चतरा जिला में कर्मकांड ब्राह्मण समाज के भवन निर्माण के लिए सरकारी जमीन मुहैया कराया जाए।परशुराम जयंती के दिन सरकारी छुट्टी घोषित किया जाए।सनातन धर्म की रक्षा के लिए सभी विद्यालयों में गीता की पाठ एवं भारतीय संस्कृति के रक्षा के लिए संस्कृत शिक्षा को झारखंड के साथ पुरे देश में अनिवार्य रुप से लागू कराया जाए।साथही झारखंड में संस्कृत युनिवर्सिटी की स्थापना की मांग की गई।मौके पर प्रखंड अध्यक्ष संजय पांडेय,सचिव लंबोदर पांडेय,श्रीकांत पांडेय,कृष्ण कुमार पांडेय,मुनि पांडेय,जमुना पांडेय,बैजनाथ पांडेय,सत्यदेव पांडेय,सुधीर पांडेय,पंकज कुमार पांडेय,ओमप्रकाश पांडेय,संदीप पांडेय,नीतीश कुमार पांडेय, प्रियांशु कुमार पांडेय,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विकास पांडेय,विजय पांडेय,रोहित पांडेय,प्रदीप पांडेय,प्रमोद पांडेय, धीरज पांडेय,बबलू पांडेय के साथ साथ प्रभारी के रूप में आए श्री राम प्रताप पांडेय,दिगंबर पांडेय सहित कई अन्य उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular