Sunday, March 15, 2026
Homeखबर स्तम्भस्वास्थ्य मंत्री पहुंचे कांग्रेस कार्यालय सुना जनता की समस्या

स्वास्थ्य मंत्री पहुंचे कांग्रेस कार्यालय सुना जनता की समस्या

राजधानी रांची स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कोटे से रहे राज्य के स्वास्थ्य एवं खादय आपूर्ति मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी की उपस्थिति आम जनता की समस्या को सुनने और उनके निराकरण हेतु रही | उपस्थित लोगों ने अपने स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति  से संबंधित समस्याओं से सुबे के स्वास्थ्य मंत्री को अवगत कराया | इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की उपस्थिति रही स्वास्थ्य मंत्री से अपनी समस्याओं को अवगत कराने के लिए स्वास्थ्य कर्मी भी आए |

स्वास्थ्य मंत्री से मिलने आए  रांची के रिम्स मे कार्यरत महिला स्वास्थ्य कर्मी ने  अपनी समस्याओं को अवगत कराया | मेरी समस्या है कि विगत 6 वर्षों से कांट्रैक्ट बेसिस पर कार्य कर रहे हैं ओर परमानेंट करने की बात हमने रखी स्वास्थ्य मंत्री की ओर से हमें आश्वासित किया गया है |

वहीं अपने पारिवारिक स्वास्थ्य संबंधित समस्या से अवगत कराने आए एक अन्य व्यक्ति का कहना है कि स्वास्थ्य मंत्री ने हमारी बात को सुनी है और संबंधित पदाधिकारी से मिलने को कहा है |

वहीं स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि झारखंड सरकार एवं पार्टी के आला कमान के निर्देशानुसार प्रदेश कार्यालय में उपस्थित होकर लोगों की समस्याओं से अवगत होकर उसके जल्द निराकरण को लेकर पहल की गई है |

वहीं उपस्थित कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व में भी कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के द्वारा जनता दरबार लगाया जाता रहा है | इसी के तहत आज कांग्रेस कोटे के स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री के द्वारा संबंधित विभाग से जुड़े समस्याओं को सुनकर निराकरण किया गया है |

RELATED ARTICLES

Most Popular