Thursday, February 19, 2026
Homeखबर स्तम्भगिरिडीह पुलिस ने सात आरोपियों को दबोचने में सफलता पाई

गिरिडीह पुलिस ने सात आरोपियों को दबोचने में सफलता पाई

गिरिडीह : डकैती और लूट कांड मामले में शामिल सात आरोपियों को गिरिडीह पुलिस ने दबोचने में सफलता पाई है। पपरावाटांड़ स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मंगलवार को प्रेस वार्ता कर एसपी डॉ विमल कुमार ने इसकी जानकारी दी। गिरफ्तार आरोपी में जमशेदपुर जिला के बागबेगरा निवासी सागर मुंडा, पृथ्वी लोहार वर्मा माइंस जमशेदपुर निवासी सूरज टुडू सुनील नायक जमशेदपुर निवासी बिंदु नाग सबर मोहन किस्कू राजधनवार निवासी ओर इलियास अंसारी शामिल है। पुलिस अधीक्षक श्री कुमार ने बताया कि 31 दिसंबर 2024 की रात्रि में धनवार थाना अंतर्गत राजा मंदिर के पास स्थित चंद्रिका पंडित के घर से 7 अपराध कर्मियों के गिरोह के द्वारा डकैती घटना को अंजाम दिया गया था। घटना के बाद वादी द्वारा लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामले को तत्परता से लेते हुए पूर्व में रोहित शर्मा उर्फ टूटू विश्वकर्मा और आकाश मिश्रा को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद घटना में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में इन सभी आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। बताया कि 8 दिसंबर को एक लूटपाट की घटना हुई थी उस घटना से संबंधित आरोपी को पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही थी। बताया कि गिरफ्तार आरोपी में बिंदु नाग सबर ओर मोहन किस्कू लूटपाट घटना में संलिप्त था। बताया कि पुलिस ने एक देसी कट्टा दो जिंदा  गोली चार मोबाइल फोन और एक चाकू भी बरामद किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular