Thursday, February 19, 2026
Homeखबर स्तम्भश्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व को लेकर सिख...

श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व को लेकर सिख समाज में विशेष उत्साह

गिरिडीह : सिखों के दसवें गुरु तथा खालसा पंथ के संस्थापक श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व को लेकर गिरिडीह में भी सिख समाज में विशेष उत्साह देखा जा  गया। इसे लेकर कई दिन पूर्व से ही कई कार्यक्रम किया जा रहे हैं जिन में अखंड पाठ तथा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया ।वहीं आज सोमवार को गिरिडीह मुख्य गुरुद्वारा में सुबह से ही भजन कीर्तन का दौर चलता रहा स्थानीय रागी जत्था तथा श्रद्धालुओं द्वारा शब्द कीर्तन प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में सिख समाज के श्रद्धालुओं के अलावा अन्य समाज के लोगों ने भी गुरु द्वारा पहुंचकर माथा टेका और गुरबाणी का आनंद उठाया। इस मौके पर श्री गुरु सिंह सभा गिरिडीह द्वारा इस पूरे प्रकाश पर्व को सफल बनाने में की जा रहे कार्य को लेकर महिला सिख समाज की श्रद्धालुओं को प्रधान डॉक्टर गुणवंत सिंह मंगिया द्वारा सिरोप प्रदान कर सम्मानित किया गया।

वहीं इस अवसर पर निरंतर गुरुद्वारे के लंगर में अपनी सेवा दे रहे  विधायक  सुदिव्य कुमार सोनू जो कि अब वर्तमान में सरकार मेंमंत्री हैं उनके प्रति भी आभार प्रकट किया गया तथा उनकी अनुपस्थिति में उनकी पत्नी तथा उनकी पुत्री को भी शिरोपा प्रदान कर सम्मानित किया गया ।इस मौके पर भव्य लंगर का भी आयोजन किया गया था जिसमें बड़ी संख्या में सिख समाज के अलावा अन्य समाज के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया ।इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में श्री गुरु सिंह सभा गिरिडीह के प्रधान डॉक्टर गुणवंत सिंह मोंगिया सचिव नरेंद्र सिंह शमी डॉक्टर अमरजीत  सिंह सलूजा चरणजीत सिंह सलूजा देवेंद्र सिंह परमजीत परमजीत सिंह दुआ भूपेंद्र सिंह दुआ सतविंदर सिंह सलूजाअजेंद्र सिंह चावला सहित कई गणमान्य का सराहनीय सहयोग रहा।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular