Thursday, February 19, 2026
Homeखबर स्तम्भरेड क्रॉस ने ठेला खोमचा चलाने वालों के बीच किया गर्म वस्त्र...

रेड क्रॉस ने ठेला खोमचा चलाने वालों के बीच किया गर्म वस्त्र का वितरण

चतरा : बढ़ते ठंढ को देखते हुए रेड क्रॉस सोसायटी चतरा ने गरीब बेसहारा लोगों के बीच गर्म वस्त्र का वितरण किया। यह वस्त्र मुख्य रूप से दिहाड़ी मजदूर और ठेला खोमचा चलाने वाले लोगों को दिया गया। वस्त्र का वितरण रेड क्रॉस के सचिव धर्मेंद्र पाठक, वाइस चेयरमैन विवेक केशरी तथा कोषाध्यक्ष गोपाल कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। रेड क्रॉस के सचिव ने बताया कि वस्त्र वितरण के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है कि वस्त्र जरूरतमंद लोगों को ही मिले। वस्त्र वितरण की शुरुआत पोस्टऑफिस चौक से शुरू किया जो काली मंदिर, बड़की मन्दिर, गुदरी बाजार, केशरी चौक से लेकर पुराना पैट्रोल पम्प तक किया गया। इस दौरान शहर में ठेला और रिक्शा चलाने वाले के साथ साथ जंगल से माथे पर लकड़ी लेकर आ रही ठंढ से ठिठुरते महिलाओं और पुरुषों को वस्त्र दिया गया। उन्होंने आगे बताया कि रेड क्रॉस प्रत्येक वर्ष गरीब गुरबों के बीच गर्म वस्त्र का वितरण करती है। उन्होंने आगे कहा कि अभी और भी गर्म वस्त्र का वितरण किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular