Sunday, March 15, 2026
Homeखबर स्तम्भस्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने की पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद...

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने की पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से मुलाकात

रांची : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन से मुलाकात की |डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री के रूप में यह मेरे लिए बेहद सम्मानजनक क्षण था |उनके मुलाकात के बाद दिल छू लेने वाला वीडिया सामने आया है। इस वीडियो में पूर्व क्रिकेटर इरफान अंसारी का कुर्ता सही करते दिख रहे है,  जिसको अपने X.COM पर खुद इरफान अंसारी ने पोस्ट किया है |

इरफान ने लिखा एक बड़े क्रिकेटर हो या बड़े नेता ऐसे ही महान नहीं होते।इनका नेचर इनका सहभाव सब से बिलकुल अलग होता है।आज अजहर भाई से मिलना और उनका आशीर्वाद लेना वास्तव में एक सम्मानजनक अनुभव था।अच्छे लोगों की सोच वास्तव में अच्छी होती है, और ऐसे लोगों से मिलने से हमें प्रेरणा और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। महर्षि संतसेवी परमहंस जी ने भी कहा था कि हमारी मुक्ति का मार्ग हमारे अंदर है और समस्त धर्मावलंबियों के लिए वह मार्ग एक ही है । अजहर भाई ने हमेशा अपना कलर्स ऊपर रख्खा है। और मेरा शैर्ट का कलर भी ऊपर कर दिया। हमेशा आगे रहने की सलाह दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular