कुन्दा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ख़ुशीयाला गाँव निवासी बिनोद गंझू के पत्नी समुंद्री देवी जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका के भैसुर मनोज सिंह भोक्ता ने बताया कि बिनोद गंझू और उसकी पत्नी समुंद्री देवी के बीच आपसी विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद समुंद्री जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना कुन्दा थाना को दिया गया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच पड़ताल जारी है। और परिजनों का रो रो का बुरा हालत हो रहा है |